औरैया में दिनदहाड़े खूनी वारदात से सनसनी, लेडीज मार्केट में ज्वैलर्स कारीगर की निर्मम हत्या
उप्र के औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े खूनी वारदात से सनसनी फ़ैल गई। यहां के लेडीज मार्केट में ज्वैलर्स कारीगर की निर्मम हत्या कर दी गई है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े खूनी वारदात से सनसनी फ़ैल गई। यहां के लेडीज मार्केट में ज्वैलर्स कारीगर की निर्मम हत्या कर दी गई है।
घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया व बाजार में अफरा-तफरी फ़ैल गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा सहित सीओ सदर अशोक कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे ।
एसपी अभिषेक भारती ने टीमें गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं । पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने की कार्रवाई तेज कर दी है । पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा । शहर के बीचों-बीच हुई इस हत्या से आमजन में दहशत का माहौल है।

Janmat News 
