फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में दबंग परिवारीजनों ने महिला को मारी गोली, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद में दबंग परिवारीजनों द्वारा महिला को गोली मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र के आजम नगर गांव का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद में दबंग परिवारीजनों द्वारा महिला को गोली मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र के आजम नगर गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव में कई दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। महिला के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। महिला ने कई बार दंबगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाने में सुनवाई न होने के चलते दबंगों ने जान से मारने की नियत से कई राउंड की फायरिंग एक गोली महिला के पीठ में जाकर लगी। पीठ में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Janmat News 
