एटा: चोरी की चार वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर नकदी व सामान सहित गिरफ्तार
उप्र के एटा जनपद के मिरहची व पिलुआ थाना क्षेत्र में अलग-अलग नकबजनी कर चोरी करने की चार वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के मिरहची व पिलुआ थाना क्षेत्र में अलग-अलग नकबजनी कर चोरी करने की चार वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने गिरफ्तार तीन शातिर चोरों के पास से 24700 रुपए नकद 66 पैकेट पान मसाला, 12 पैकेट सिगरेट, 82 पैकेट तंबाकू घटना में प्रयुक्त सब्बल मोटर साइकिल बरामद की है।पुलिस गिरफ्तार चोरों की निशान देही पर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी संगठित गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर कासगंज वार्डर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से जेल भेजा गया है। पुलिस ने अर्जुन उर्फ घंटूरा पुत्र नेमसिंह नगला मुही कोतवाली देहात,मनोज पुत्र सियाराम निवासी नगला मुही, शीलेंद्र पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एटा के एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने घटनाओं को गम्भीरता लेते हुए स्वाट, सर्विलांस और मिरहची पुलिस को लगाया था तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया है और चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी फरवरी मार्च माह में चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम दिया गया था घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया दो शातिर चोरों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से नकदी चोरी किया हुआ सामान शराब और परचून की दुकानों में नकब लगाने वाले औजार बरामद किए गए। इन पर संगीन मुकदमे हैं गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की जाएगी। अंतर्जनपदीय गिरोह है। इन पर पुलिस की निगरानी रहेगी। पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों में थाना अध्यक्ष नीतू वर्मा एस ओ जी प्रभारी श्रवण निगम,हैड कांस्टेबल रियाज खान,हैड कांस्टेबल ज्ञानवीर सिंह हेड कांस्टेबल विष्णु कुमार,हेड कांस्टेबल मानवेंद कांस्टेबल अंकुर मलिक,कांस्टेबल राहुल लोर,कांस्टेबल लोकेश सेन,कांस्टेबल करन,कांस्टेबल अजय पाल शामिल रहे हैं।

Janmat News 
