चंदौली में चोरी के तार की खबर चलाने पर दबंगों का पत्रकार पर हमला, पुलिस दे रही दबिश

मामले को लेकर स्थानीय पत्रकार समाज में रोष है और सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है। उधर पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

चंदौली में चोरी के तार की खबर चलाने पर दबंगों का पत्रकार पर हमला, पुलिस दे रही दबिश
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —

चंदौली/जनमत न्यूज। अलीनगर थाना क्षेत्र में खबर चलाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। चोरी करके खम्भों का तार बेचने के मामले को उजागर करना दबंगों को इतना नागवार गुज़रा कि उन्होंने पत्रकार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि खबर से नाराज़ दबंगों ने पत्रकार को रोककर पहले गाली-गलौज की, फिर धमकाते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित पत्रकार ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर सौंप दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी दबंगों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। हालांकि अब देखना यह होगा कि पुलिस और दबंगों के बीच की दूरी कितनी बनी रहती है और कानून का शिकंजा कितनी जल्दी कस पाता है।

मामले को लेकर स्थानीय पत्रकार समाज में रोष है और सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है। उधर पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

चंदौली, पत्रकार हमला, दबंगई, पुलिस दबिश, अलीनगर थाना, चोरी का तार, स्थानीय खबर, जनमत न्यूज