बुलंदशहर: स्कूटी सवार युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या, भाई पर भी किया जानलेवा हमला
उप्र के बुलंदशहर जनपद में स्कूटी सवार युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह है कि हमलावर आरोपी भी अपनी स्कूटी पर सवार था।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में स्कूटी सवार युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह है कि हमलावर आरोपी भी अपनी स्कूटी पर सवार था।
वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। इसके अलावा हमलावर आरोपी ने मृतक के घर पहुंच कर उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया। मामला जनपद के थाना खानपुर क्षेत्र लखावटी-खानपुर मार्ग पर गांव भटपुरा और पाली के जगलों का है।
घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हमलावर आरोपी व मृतक युवक गांव पाली परतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश व आगे की जांच में जुट गई।

Janmat News 
