हरदोई में ब्लिंकिट डिलीवरी मैन पेआउट कटौती से नाराज, काम बंद कर किया प्रदर्शन व नारेबाजी
उप्र के हरदोई जिले में त्वरित डिलीवरी सेवा से जुड़ी कंपनी बलिंकिट के डिलीवरी मैन पेआउट में कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले गए है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जिले में त्वरित डिलीवरी सेवा से जुड़ी कंपनी बलिंकिट के डिलीवरी मैन पेआउट में कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले गए है।
कर्मियों ने कंपनी के स्थानीय गेट पर काम बंद कर नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।डिलीवरी मैन लोगों का आरोप है कि होली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले प्रति ऑर्डर मिलने वाला पेआउट घटा दिया गया है। उनका कहना है कि त्योहार के समय ऑर्डर बढ़ने के बावजूद भुगतान कम करना आर्थिक दोहन है।
प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी पार्टनर्स ने स्पष्ट किया है कि जब तक पुरानी दरें बहाल नहीं की जातीं या भुगतान संरचना पर स्पष्ट लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
कई कर्मियों ने आरोप लगाया कि प्रोत्साहन की शर्तें भी पहले की तुलना में कड़ी कर दी गई हैं।हड़ताल के चलते शहर में त्वरित किराना और आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है।
त्योहार के मौसम में ग्राहकों को ऑर्डर में देरी का सामना करना पड़ सकता है।फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


