विदाई समारोह में भावुक हुए सिविल जज, जताया सभी का आभार

सिविल जज मुसाफिरखाना शिवम वशिष्ठ के स्थानांतरण पर सिविल कोर्ट परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्थानांतरित सिविल जज का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

विदाई समारोह में भावुक हुए सिविल जज, जताया सभी का आभार
REPORTED BY - Ramji Mishra, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

अमेठी/जनमत। सिविल जज मुसाफिरखाना शिवम वशिष्ठ के स्थानांतरण पर सिविल कोर्ट परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्थानांतरित सिविल जज का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने सिविल जज को विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल जज (अ०ख) मुसाफिरखाना शिवम वशिष्ठ का आगरा जनपद में स्थानांतरण हो गया। सिविल कोर्ट मुसाफिरखाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं का प्रेम व स्नेह देखकर सिविल जज भावुक हो गए। रुंधे गले से उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यहां के अधिवक्ता इतने अच्छे हैं कि उनके लिए मेरे पास शब्द नहीं। स्थानांतरण सेवाकाल का एक अभिन्न अंग है।इस मौके पर सिविल जज ने सभी का आभार व्यक्त किया। बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सिविल जज का कार्यकाल न्यायपालिका के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है, जिसमें उन्होंने न्यायिक स्वतंत्रता, संविधान के मूल्यों और मानवाधिकारों की रक्षा की।
विदाई समारोह के दौरान एसएचओ मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह और अधिवक्ता देव प्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार शुक्ला, महासचिव अंजनी कुमार मिश्र, निवर्तमान अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, पूर्व महा सचिव संजय शुक्ला, इच्छा तिवारी समेत तमाम अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
अंशिका मिश्रा ने सिविल जज को स्केच फ़ोटो भेंट कर शुभकामनाएं दी। वही टाइपिस्ट भोलानाथ पाठक ने अपनी कविताओं से सभी को भाव विभोर कर दिया। समारोह का संचालन महासचिव अंजनी कुमार मिश्र ने किया।इस मौके पर संघ के तमाम अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।