संभल के हरि बाबा धाम ट्रस्ट पर चंदे में अनियमितता के आरोप, तीन सदस्य टीम करेगी जांच
अयोध्या के बाद अब उप्र के संभल जनपद की गुन्नौर तहसील स्थित हरि बाबा धाम ट्रस्ट को लेकर चंदे में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।
संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। अयोध्या के बाद अब उप्र के संभल जनपद की गुन्नौर तहसील स्थित हरि बाबा धाम ट्रस्ट को लेकर चंदे में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित की है। जिलाधिकारी ने गठित टीम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
गुन्नौर तहसील क्षेत्र में स्थित हरि बाबा धाम ट्रस्ट पर चंदे से जुड़े मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपों के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। संभल जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित की है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ट्रस्ट से जुड़े चंदे और उससे संबंधित रिकॉर्ड की जांच करेगी। जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने टीम को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।




