बुलंदशहर: बिना अनुमति पार्क में लगाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति, प्रशासन के समझाने पर हटाई
उप्र के बुलंदशहर जनपद से बिना अनुमति के पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाए जाने का मामला सामने आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद से बिना अनुमति के पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाए जाने का मामला सामने आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के किला-मेवई के एक पार्क में बिना अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगे जाने की खबर सामने आई।
सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन के समझाने पर संबंधित लोगों द्वारा स्वयं मूर्ति हटा ली गयी लेकिन एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


