घने कोहरे में सात वाहनों की टक्कर, मासूम बेटे की मौत, मां समेत सात घायल
मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव के पास हाईवे पर रोडवेज बस, एक कार समेत कुल सात वाहन आपस में टकरा गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। कानपुर–प्रयागराज नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के चलते शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव के पास हाईवे पर रोडवेज बस, एक कार समेत कुल सात वाहन आपस में टकरा गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
हादसे में कार सवार मासूम बेटे यश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां सीमा देवी समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने यश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। महिला सीमा देवी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और कम दृश्यता बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग कोहरे के मौसम में हाईवे पर तेज रफ्तार को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.