अयोध्या: बंगाल की प्रचंड जीत के लिए भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन
उप्र की रामनगरी अयोध्या के वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचण्ड जीत व पूर्ण बहुमत सरकार की कामना से हनुमान मंदिर में अखंड सुंदरकांड पाठ कराया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या के वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचण्ड जीत व पूर्ण बहुमत सरकार की कामना से हनुमान मंदिर में अखंड सुंदरकांड पाठ कराया। पूजा पाठ सुबह से शुरू हुआ और मध्य रात्रि तक किया गया।
भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी बंगाल जीतने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हम प्रभु श्री राम व बजरंग बली से मनोकामना कर रहे है की बंगाल मे परिवर्तन हो और भाजपा की प्रचण्ड जीत हो।
जिसके लिए मैंने आज हनुमान मंदिर मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड का पाठ और पूजा पाठ शुरू किया है और ज़ब तक जीत नहीं हासिल हो जाती ये कार्यक्रम जारी रहेगा। बंगाल में कमल खिलाने की प्रार्थना के साथ सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ।
विनोद जायसवाल ने कहा बजरंगबली की कृपा से बंगाल में परिवर्तन तय है। मतदान में उमड़े जनसैलाब से साफ है, बंगाल भी अब जय श्रीराम के जयघोष से गूंज रहा है और भरोसा जताया कि 4 मई के नतीजों में भाजपा बंगाल में पूर्ण बहुमत से इतिहास रचेगी। ये कार्यक्रम अयोध्या के पूरा बाजार क्षेत्र के बरौनी गांव स्थित हनुमान मंदिर में हुआ।

Janmat News 
