युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का लगा आरोप
हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के जरेरा गांव के पास एक किशोरी खेतों पर गंभीर हालत में पड़ी मिली है। पास में ही पेड़ पर एक युवक की शर्ट और चप्पल भी रखे मिले हैं। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक हरिकिशन पर दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

हाथरस/जनमत। जनपद के हसायन थाना क्षेत्र के गांव में खेतों में एक नाबालिक गंभीर हालत में मिली। माँ ने लगाया युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का आरोप। इलाका पुलिस पर लगा तहरीर बदलवाने के आरोप। नाबालिक का गंभीर हालत में अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। जहां वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
आपको बतादें कि हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के जरेरा गांव के पास एक किशोरी खेतों पर गंभीर हालत में पड़ी मिली है। पास में ही पेड़ पर एक युवक की शर्ट और चप्पल भी रखे मिले हैं। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक हरिकिशन पर दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है जहां पीड़िता गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वहीं परिजनों के द्वारा इलाका पुलिस पर जबरन तहरीर बदलवाने के भी आरोप लगाए गए हैं। अब देखना यह होगा कि इलाका पुलिस आरोपी को कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है।
REPORTED BY - HOMESH MISHRA
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR