ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

एसओजी टीम और Sikandrarao थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया।

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक गिरफ्तार
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

हाथरस से होमेन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट —

हाथरस/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के Hathras जनपद में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। Uttar Pradesh Police की एसओजी टीम और Sikandrarao थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, अवैध तमंचे, कारतूस और लूट की नकदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 18 मार्च को सिकंद्राराऊ क्षेत्र के डुकरिया बम्बे के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमित पुत्र मेघ सिंह, निवासी टटी डण्डिया थाना सिकंद्राराऊ से काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में अभियान तेज कर दिया था और क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध काली स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाश तेजी से वाहन लेकर ग्राम वरुतरखास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान यश कसाना पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कोतवालपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा विशाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बेरी थाना कोतवाली जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने कांबिंग के दौरान तीसरे आरोपी विक्की पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम राजा का बाग थाना जसवंतनगर जनपद इटावा को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, तीन तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा लूट के 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंद्राराऊ में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।