आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल और ज़रूरी सलाह (5 जून 2025)
आज का दिन राशियों के अनुसार अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं, तो किसी को संबंधों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है...

आज का राशिफल: आज का दिन राशियों के अनुसार अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं, तो किसी को संबंधों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जानें आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे और किन बातों का रखना है विशेष ध्यान।
मेष राशि:
आज कोई भी वादा सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा या पुरस्कार मिल सकता है। संतान से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। आय के नए स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें। शौक की चीजें खरीद सकते हैं।
वृष राशि:
दिन खुशियों से भरा रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल पर गोपनीय बातें साझा करने से बचें। मन की बातों को पिता से साझा करें। निर्णयों में जल्दबाजी न करें। घर या संपत्ति की खरीद फायदेमंद हो सकती है।
मिथुन राशि:
सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें। व्यापारिक योजना पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दूसरों को अनचाही सलाह देने से बचें। यात्रा की संभावना है। दोस्तों से बातचीत सोच-समझकर करें। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।
कर्क राशि:
कानूनी मामलों में सतर्क रहें। निवेश करते समय सोच-विचार करें। नौकरी में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। पुरानी गलतियों से सीखें। किसी काम को लेकर संशय हो तो अभी न करें। परिवार में विवाह प्रस्ताव पर बात बन सकती है।
सिंह राशि:
आय में वृद्धि के संकेत हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। लोन स्वीकृत हो सकता है। भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा।
कन्या राशि:
नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना चाहिए। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। विरोधियों की बातों में न आएं। संबंधों को मधुर बनाए रखें। माता की सेहत बिगड़ सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।
तुला राशि:
सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। यात्रा से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। जल संबंधी स्थानों पर सतर्क रहें। जीवनशैली में सुधार होगा। उधार से बचें। राजनीति से जुड़े मामलों में संयम रखें।
वृश्चिक राशि:
लेन-देन में सतर्कता रखें। धोखाधड़ी की संभावना है। मेहनत करते रहें। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।
धनु राशि:
दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। संतान को नई गतिविधि से जोड़ा जा सकता है। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी काम में रुकावट हो तो पिता से सलाह लें, लाभ होगा।
मकर राशि:
वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य रखें। परिवार से जुड़ी कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। घर की मरम्मत शुरू हो सकती है। व्यवसाय में संभावित नुकसान से बचाव संभव है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
कुंभ राशि:
दिन उत्साह से भरा रहेगा। कई शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर पुराने रिश्ते मजबूत होंगे। यदि किसी से विवाद चल रहा था, तो सुलह के योग हैं। लापरवाही से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा।
मीन राशि:
काम को लेकर भ्रम की स्थिति रह सकती है। हर बात सोच-समझकर कहें। कार्यस्थल पर मित्र ही विरोध कर सकते हैं। सहकर्मी की सलाह पर अमल करने से पहले सोचें। प्रेम संबंधों में पुराना साथी लौट सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।