बिहार: भाजपा नेता प्रेम कुमार होंगे स्पीकर, श्रेयसी सिंह समेत इन विधायकों को मिला बुलावा

बिहार में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। आज सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बिहार: भाजपा नेता प्रेम कुमार होंगे स्पीकर, श्रेयसी सिंह समेत इन विधायकों को मिला बुलावा
Published By- Diwaker Mishra

पटना/जनमत न्यूज़। बिहार में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। आज सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ मंत्रिपरिषद का स्वरूप भी सामने आना शुरू हो गया है। मंत्री पद के लिए विधायकों को फोन जाने का सिलसिला बुधवार देर रात से ही शुरू हो गया था। भाजपा और जदयू नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रित कैबिनेट तैयार किया जा रहा है।

सबसे बड़ी खबर यह है कि भाजपा नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। यह निर्णय दल के भीतर मजबूत अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और सदन संचालन की उनकी छवि के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा भाजपा कोटे से 14 विधायकों को मंत्री पद के लिए फोन गया है। इनमें वरिष्ठता और युवा नेतृत्व दोनों शामिल हैं।

भाजपा की लिस्ट

प्रेम कुमार (स्पीकर)

सम्राट चौधरी

विजय कुमार सिन्हा

रामकृपाल यादव

श्रेयसी सिंह

संजय टाइगर

नारायण शाह

रामा निषाद

नितिन नवीन

सुरेंद्र मेहता

लखेंद्र पासवान

अरुण शंकर प्रसाद

प्रमोद चंद्रवंशी

इनमें सबसे अधिक चर्चा श्रेयसी सिंह की हो रही है। जमुई से दूसरी बार जीत चुकी श्रेयसी एक अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल ला चुकी हैं। पहली बार मंत्री बनती श्रेयसी युवाओं के प्रतिनिधित्व की नई पहचान मानी जा रही हैं।

जदयू कोटे से इन 7 विधायकों को फोन जाने की सूचना है-

विजय कुमार चौधरी

श्रवण कुमार

विजेंद्र यादव

अशोक चौधरी

लेसी सिंह

जमा खान

मदन

इनमें विजय चौधरी और अशोक चौधरी को नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद चेहरे माना जाता है, जो शासन-प्रशासन में अपनी पकड़ और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

इसके अलावा हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (HAM) से संतोष कुमार सुमन, लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास (LJPR) से संजय कुमार पासवान व संजय सिंह जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश के मंत्री बनने की सूचना है।

गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।