हेमा मालिनी पर बनी बायोपिक तो कौन एक्ट्रेस निभाएगी 'ड्रीम गर्ल' का रोल? अभिनेत्री ने दिया जवाब

हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हाल ही में फिल्म जगत में अपने 60 सालों का सुनहरा सफर पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी कई मूवीज से दर्शकों के दिलों का जीता है।

हेमा मालिनी पर बनी बायोपिक तो कौन एक्ट्रेस निभाएगी 'ड्रीम गर्ल' का रोल? अभिनेत्री ने दिया जवाब
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हाल ही में फिल्म जगत में अपने 60 सालों का सुनहरा सफर पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी कई मूवीज से दर्शकों के दिलों का जीता है।

इस बीच हेमा मालिनी ने अपनी बायोपिक फिल्म को लेकर भी चर्चा की है और बताया है कि वह कौन सी अभिनेत्री है, जिन्हें वह पर्दे पर अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहती हैं।

हेमा ने लिया इस एक्ट्रेस का नाम

हेमा मालिनी के करियर के शानदार 60 साल पूरा होने को लेकर मुंबई में हुए ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान हुई बातचीत में हेमा से पूछा गया कि अगर उन पर बायोपिक बनती है, तो क्या वह चाहेंगी कि उनकी भूमिका दीपिका पादुकोण निभाए।

इस पर हेमा मालिनी ने अपनी राय रखते हुए कहा-अगर करना चाहें, तो कर सकती हैं। दीपिका सुंदर व प्रतिभाशाली लड़की हैं। इस तरह से हेमा मालिनी ने ये साफ इशारा किया है कि दीपिका पादुकोण उनकी बायोपिक के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस हैं। हालांकि, अभी दीपिका की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसके अलावा फिलहाल हेमा की बायोपिक को लेकर भी किसी भी तरह की कोई चर्चा भी नहीं है। ये तो भविष्य बताएगा कि क्या बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल पर कोई बायोपिक बनेगी और उसमें दीपिका होंगी या नहीं।