बलरामपुर पहुंचे उप्र कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान, बीजेपी पर लगाए गम्भीर आरोप
उप्र के बलरामपुर जनपद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाए है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाए है। कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से चंदे को लेकर सवाल पूछा जाता है लेकिन जिन पार्टियों को 17 अरब का चंदा मिला है उन पार्टियों को जिन्हें कोई जानता भी नहीं है।
जिन पार्टियों ने आज तक एक MLA की सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है, उन्हें इतना चंदा मिला है जितना हमारी कांग्रेस पार्टी को भी नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि ऐसी 6 पार्टियां हैं जिनका नाम कोई नहीं जानता और इन सबका ताल्लुक कहीं न कहीं गुजरात से है, क्योंकि इनका हेड ऑफिस गुजरात में है। इससे साफ पता चलता है कि ये पार्टियां किसके इशारे पर बनी हैं और चलती हैं, यह चंदा कहाँ से आया है और काले धन को सफेद कैसे किया जाता है।
1700 करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम होती है, इतनी तो हमें कांग्रेस फंड में भी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि हमेशा सवाल किए जाते हैं कि हमारे पास पैसा कहाँ से आता है, लेकिन इस 1700 करोड़ रुपये पर कोई एक सवाल तक नहीं पूछ सकता।
कांग्रेस नेता ने दिल्ली सत्य निकेतन हादसे का जिक्र करते हुए एम सी डी पर आरोप लगाया कि एम सी डी पैसे लेकर काम करती है । उन्होंने कहा किअथॉरिटी का जो भ्रष्टाचार है, वह खास तौर से भाजपा के दौर में बढ़ा है। उन्होंने इन अथॉरिटीज को शून्य (निष्क्रिय) बनाकर छोड़ दिया है और अवैध निर्माण करवाने के लिए खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं।
इसमें कुछ अधिकारियों की मिलीभगत और साजिश साफ नजर आती है। इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं, जिन पर सख्त एक्शन होना चाहिए था। आज भी ऐसी बहुत सी इमारतें हैं जो बिल्कुल खस्ताहाल और जर्जर पड़ी हैं।
सरकार सिर्फ पैसा लेकर काम करती है। जब तक रिश्वत नहीं ली जाती, तब तक निर्माण की अनुमति नहीं मिलती, और जब पैसा मिल जाता है, तो नियमों को ताक पर रख दिया जाता है। जहाँ सिर्फ 4 फ्लोर (मंजिल) तक बनाने का आदेश है, वहाँ नियमों का उल्लंघन करके 6 से 7 फ्लोर तक अवैध रूप से बना दिए जाते हैं ।
कांग्रेस नेता ने अयोध्या से चित्रकूट नव निर्मित रामबन गमन मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगा था कि इस मार्ग (सड़क) को बने हुए 10-20 साल हो चुके हैं, क्योंकि जब गाड़ी चल रही थी तो रास्ते में जगह-जगह गड्ढे थे। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि इस सड़क को बने हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है।
यह सारा भ्रष्टाचार सिर्फ एक ही कंपनी की वजह से है, जिसे पहले ब्लैकलिस्ट (काली सूची में डालना) किया जा चुका था।ब अगर आप ऐसी कंपनी को दोबारा टेंडर दे रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि इसमें कोई न कोई मिला हुआ है। यह सरकार की कोई साजिश है और सरकार के लोग भी इसमें शामिल हैं।




