प्रतापगढ़: कुंडा पुलिस ने बरामद की चोरी की बाइक, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 339/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित विवेक यादव, संजय यादव और विकास यादव को गिरफ्तार किया।
मनगढ़ मंदिर के स्टैंड से चोरी हुई थी बाइक
पुलिस के अनुसार, 09 सितंबर 2026 को ग्राम लरू निवासी शिव प्रसाद पटेल ने कुंडा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने 08 सितंबर को मनगढ़ मंदिर के स्टैंड पर मोटरसाइकिल खड़ी की थी। दर्शन के बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।




