बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचाने को तैयार हैं सनी देओल, एडवांस बुकिंग में छाई बंटवारा 1947

इस साल बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) बहुत जल्द चर्चित फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचाने को तैयार हैं सनी देओल, एडवांस बुकिंग में छाई बंटवारा 1947
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। इस साल बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) बहुत जल्द चर्चित फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आएंगे। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली बंटवारा 1947 (Batwra 1947)  चर्चा लंबे समय से चल रही है।

हाल ही में इस मूवी की एडवांस बुकिंग को ओपन किया गया है। जिसमें सनी की ये पीरियड ड्रामा अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि बंटवारा 1947 की अब तक कितनी टिकटें सेल हो चुकी हैं।

बंटवारा 1947 एंडवास बुकिंग डिटेल्स

बीते रविवार देर रात को मेकर्स की तरफ से बंटवारा 1947 की एडवांस बुकिंग विंडो को ओपन किया गया। तब से लेकर अब तक सनी देओल की फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और धड़ल्ले से बंटवारा 1947 की टिकटों की एडवांस बुकिंग हो रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले अब तक बंटवारा 1947 की 24258 टिकटों की सेल हो चुकी हैं।

जबकि बात की जाए भारत में सभी भाषाओं में ग्रॉस बुकिंग की तरफ तो आंकड़ा 67 लाख के करीब है। मालूम हो कि बंटवारा 1947 को इंडियन सिनेमाघरों में 5545 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा चर्चा की जाए नेट ब्लॉक सीट्स के आधार फिल्म की एडवांस कमाई की तरफ तो वह आंकड़ा 2.3 करोड़ से अधिक का है।

आवारापन 2 से होगी टक्कर

सनी देओल बंटवारा 1947 की राह आसान नहीं होने वाली। 14 अगस्त को इस मूवी के साथ-साथ अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को भी थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर सनी की फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है।