कन्नौज: पूर्व सभासद के घर से लाखों की चोरी, इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के कन्नौज जनपद में पूर्व सभासद के घर से 35 से 40 लाख की चोरी होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सौरिख क्षेत्र की है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में पूर्व सभासद के घर से 35 से 40 लाख की चोरी होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सौरिख क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर का जंगला काट कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित का कहना है कि करीब 35 से 40 लाख रुपये के सोने-चांदी की आभूषण चोरी कर चोर रफूचक्कर हो गए।
इतनी बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में डर व दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।




