प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में मौत, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा सांसद हाउस अरेस्ट
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाने में पुलिस हिरासत में अर्जुन गौतम की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा सांसद एसपी सिंह पटेल को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाने में पुलिस हिरासत में अर्जुन गौतम की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा सांसद एसपी सिंह पटेल को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक दिया।
बताया जा रहा है कि सांसद सोमवार को अर्जुन गौतम के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गांव जाने वाले थे। उनके गांव पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें आवास पर रोक दिया।
प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था और गांव में तनाव की स्थिति को कार्रवाई का आधार बताया गया है। सांसद एसपी सिंह पटेल ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।



