रायबरेली: बाथरूम की दीवार गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहल गांव में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की जान चली गई।

रायबरेली: बाथरूम की दीवार गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहल गांव में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की जान चली गई।

बाथरूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से विमान्श (6) पुत्र विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन तत्काल घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डीह लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोक व्यक्त किया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।