संभल पुलिस ने बाबा गैंग के आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ़्तार, खुलेआम फायरिंग कर फैलाते थे दहशत

उप्र के संभल जनपद में पुलिस ने बाबा गैंग के आधा दर्जन लोगों को गिरफ़्तार किया है। बाबा गैंग के एक दर्जन से अधिक लोगों ने जुनावाई थाना क्षेत्र में दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की थी।

संभल पुलिस ने बाबा गैंग के आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ़्तार, खुलेआम फायरिंग कर फैलाते थे दहशत
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में पुलिस ने बाबा गैंग के आधा दर्जन लोगों को गिरफ़्तार किया है। बाबा गैंग के एक दर्जन से अधिक लोगों ने जुनावाई थाना क्षेत्र में दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की थी।

संभल में अपराध की दुनिया में नई गैंग बाबा गैंग का ईजाद हुआ है। सैकड़ो लोग बाबा गैंग से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं। यह लोग खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाते थे।

गिरफ्तार लोगों को न्यायालय भेजा गया। बाबा गैंग के अधिकांश लोगों पर पहले से कई मुकद्दमे दर्ज हैं। जुनावई थाना क्षेत्र की पूरी घटना का एएसपी साऊथ मनोज कुमार रावत ने खुलासा किया है।