बुलन्दशहर: पुलिस मुठभेड़ में गौकश फरमान घायल, तमंचा कारतूस व गौकशी करने के उपकरण बरामद

उप्र के बुलन्दशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान गौकश फरमान से मुठभेड़ हो गई। गोकश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोकश फरमान घायल हो गया।

बुलन्दशहर: पुलिस मुठभेड़ में गौकश फरमान घायल, तमंचा कारतूस व गौकशी करने के उपकरण बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलन्दशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलन्दशहर जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान गौकश फरमान से मुठभेड़ हो गई। गोकश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोकश फरमान घायल हो गया।

गौकश फरमान गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। मुठभेड़ के बाद गोकश के कब्जे से 1 तमंचा,कारतूस व गौकशी करने के उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार गोकश फरमान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गाँव झमका के पास यह मुठभेड़ हुई है।