Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: जानें सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: आज ग्रहों की चाल 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगी? पढ़ें मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल। जानें करियर, स्वास्थ्य, प्रेम, धन और व्यापार का आज का पूरा हाल।ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से जाने आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: आज के दिन ग्रहों की स्थिति जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव का संकेत दे रही है। गुरु कर्क में, केतु सिंह में, चंद्रमा कन्या में, जबकि सूर्य और शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं। बुध और मंगल वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि से गोचर कर रहे हैं। जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से इन ग्रहों का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा| राशिफल -
मेष राशि (Aries)
आज शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य, जबकि व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
लिखने और पढ़ने के क्षेत्र में आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भावुक होकर किसी बड़े निर्णय से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति ठीक-ठाक तथा व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
गृह में कलह की स्थिति बन सकती है, लेकिन भूमि, भवन और वाहन प्राप्ति का प्रबल योग भी बन रहा है। स्वास्थ्य व प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापारिक स्थिति अनुकूल।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसाय में सफलता और रिश्तों में मजबूती के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार में वृद्धि का संकेत है। हालाँकि स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम-संतान की स्थिति भी उत्तम। व्यापार में लाभ के योग हैं।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि (Libra)
मानसिक अशांति और खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है। सिर दर्द या आँखों में परेशानी रह सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य उत्तम, प्रेम और संतान की स्थिति बेहतरीन। व्यापार में लाभ।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। करियर में सफलता और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चोट या किसी परेशानी में पड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-संतान और व्यापार सामान्य।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी में बेहतर स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार तथा प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।

Janmat News 
