आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2025: वृषभ राशि वालों का भाग्य देगा साथ, मिथुन राशि संभलकर चलें
आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2025: वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। मिथुन राशि को जोखिम से बचना चाहिए। जानें मेष से मीन तक का राशिफल।
आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2025: ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में, शुक्र कन्या में, सूर्य तुला में, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं।
चंद्रमा मकर राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष राशि (Aries):
व्यावसायिक सफलता के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक लाभ भी संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि (Taurus):
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रोज़गार में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य व व्यापार दोनों ही मजबूत रहेंगे।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
मिथुन राशि (Gemini):
दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान सामान्य रहेंगे। व्यापार स्थिर रहेगा।
उपाय: शनिदेव की उपासना करें।
कर्क राशि (Cancer):
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी व व्यवसाय में सफलता के योग हैं।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि (Leo):
स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः सफलता आपकी होगी। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि (Virgo):
भावुकता में कोई निर्णय न लें। लेखन-पठन में मन लगाएं। महत्वपूर्ण फैसले फिलहाल टालें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम सामान्य रहेगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि (Libra):
गृहकलह के योग हैं, परंतु संपत्ति, भवन या वाहन की खरीदारी के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों शुभ हैं।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
पराक्रम रंग लाएगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रेम-संतान पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius):
धन आगमन होगा, लेकिन व्यय भी बढ़ सकता है। निवेश फिलहाल टालें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि (Capricorn):
आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius):
मन थोड़ा परेशान रह सकता है। खर्च बढ़ेंगे। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ संभव है। प्रेम-संतान और व्यापार स्थिर रहेंगे।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces):
आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

Janmat News 
