भदोही में आवास की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा ग्रामीण, पहले भी जता चुका है नाराजगी
उप्र के भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहां गांव में शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज संतोष उर्फ बिटानु सरोज पानी की टंकी पर चढ़ गया।
भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहां गांव में शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज संतोष उर्फ बिटानु सरोज पानी की टंकी पर चढ़ गया।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, साथ ही अफरा-तफ़री मच गई। उसने अपनी मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर वह टंकी से नीचे उतरा।
बताया गया कि इससे पहले भी वह इसी मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जता चुका है लेकिन आश्वासन के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। बहरहाल, अब देखना है कि प्रशासन उसकी मांग को लेकर अब भी कोई कदम उठाता है या नहीं।




