कन्नौज: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, दो युवकों की मौके पर ही मौत

उप्र के कन्नौज जनपद में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पोल से टकराने से दो लोगो की मौत होने की खबर सामने आ रही है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

कन्नौज: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, दो युवकों की मौके पर ही मौत
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पोल से टकराने से दो लोगो की मौत होने की खबर सामने आ रही है। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का शीशा तोड़ते हुए एक युवक बाहर आ गिरा। चंद सेकेण्ड में हुए इस हादसे से बाहर गिरा युवक अनजान दिखा।

यह हादसा जनपद के तिर्वा के बेहरिन के पास देर रात हुआ। हादसे में सदर के शिखाना के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।