बहराइच: बॉडी स्लिम करने के नाम पर युवक ने महिला से की ठगी, आपत्तिजनक तस्वीर लेकर किया ब्लैकमेल; गिरफ्तार

फेसबुक पर महिला डॉक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिला की नग्न तस्वीर लेकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठगी करने वाले युवक को उप्र के बहराइच जनपद की दरगाह पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से गिरफ्तार किया है।

बहराइच: बॉडी स्लिम करने के नाम पर युवक ने महिला से की ठगी, आपत्तिजनक तस्वीर लेकर किया ब्लैकमेल; गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। फेसबुक पर महिला डॉक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिला की नग्न तस्वीर लेकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठगी करने वाले युवक को उप्र के बहराइच जनपद की दरगाह पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक के मोबाइल से पीड़ित शिकायतकर्ता महिला की आपत्तिजनक तस्वीर और ढाई लाख नगदी के साथ अतिरिक्त पैसे से खरीदे गए कीमती सामान बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा किये गए पूछताछ में जो तथ्य प्रकाश में आये उसे सुनकर चौंक जाएंगे। बताया जा रहा है कि दरगाह इलाके की एक महिला ने पुलिस उपाधीक्षक एनडी मिश्रा शिकायत किया कि एक व्यक्ति के द्वारा उससे लाखों की ठगी की गई है। इस मामले में जब जाँच पड़ताल की गई तो मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा नजर आया।

जानकारी मुताबिक हिमांशु तायल नाम के युवक ने महिला डॉक्टर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। उसके बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाली महिला का वजन कम करने और स्लिम फिट रखने के नाम पर नग्न तस्वीर मंगाई। जब महिला ने अपनी नग्न तस्वीर भेज दिया तो फर्जी डाक्टर बने युवक ने उसे ब्लैकमेलिंग करना सुरु कर दिया।

फोटो वायरल करने के नाम पर युवक ने महिला से 10 लाख रुपए की मांग की जिसके एवज में 5 लाख 20 हज़ार रुपये ऐंठ लिए। दुबारा फिर महिला से जब बाकी के पैसे मांगे जाने पर पीड़िता अपने पति के साथ डीएसपी से शिकायत करते हुए आपबीती सुनाई।

पुलिस ने जब फेसबुक आईडी की जांच की तो मामला खुलता नजर आया जिसमें पता चला कि दरगाह हिलाकर का रहने वाला हिमांशु तायल नाम का युवक फर्जी डॉक्टर के नाम पर फेसबुक आईडी बना रखा था और उसके द्वारा महिला से बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी।

गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने हिमांशु तायल नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया और महिला से लिये गए 5 लाख 20 हज़ार में से ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए गए।

बाकी पैसों से खरीदे गए एयर कंडीशनर, और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।