Aaj Ka Rashifal 1 August 2025: अगस्त का पहला दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, माँ लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ
1 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कैसा रहेगा आज का दिन व्यापार, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से।

राशिफल 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार): आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दिन श्री दुर्गाष्टमी व्रत का है। आज स्वाति नक्षत्र देर रात 3:41 तक रहेगा और कल सुबह 5:30 बजे तक शुभ योग भी विद्यमान रहेगा। यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा — विशेषकर मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि वालों को धनलाभ और कार्यसफलता के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानें आज का विस्तृत राशिफल।
मेष (Aries)
दिन उत्तम है। व्यापार में अच्छा धन लाभ मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में सहभागिता से मन को शांति मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 02
वृषभ (Taurus)
मिश्रित फलदायक दिन। व्यवसाय में परिवर्तन लाभदायक होगा। रुका धन वापस मिलेगा, नया वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 05
मिथुन (Gemini)
उन्नति का दिन। कार्य के प्रति समर्पण से सफलता मिलेगी। वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में मिठास आएगी।
शुभ रंग: समुद्री हरा
शुभ अंक: 06
कर्क (Cancer)
संतुलन बनाकर चलें। समझदारी से निर्णय लें, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाएं आज सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगी।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 09
सिंह (Leo)
उत्साहपूर्ण दिन। मानसिक उलझन से राहत, सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के आगमन से घर में रौनक बनी रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 07
कन्या (Virgo)
नए अवसरों की दस्तक। रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेखकों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 01
तुला (Libra)
लाभ का दिन। नई जमीन से जुड़ा सौदा फायदे का रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को बड़ा ऑफर मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 05
वृश्चिक (Scorpio)
शानदार दिन। करियर में फोकस और अनुशासन से सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ समय बिताकर संतोष मिलेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 08
धनु (Sagittarius)
मिला-जुला दिन। नौकरी में सराहना मिलेगी, संपत्ति संबंधित समस्याएं हल होंगी। असहाय की मदद करने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: मजेंटा
शुभ अंक: 01
मकर (Capricorn)
संतुलित दिन। व्यवहार में विनम्रता रखें, ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। मित्रों की मदद करें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 03
कुंभ (Aquarius)
प्रगति का दिन। व्यापार विस्तार की योजनाओं पर विचार होगा। वरिष्ठों के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 07
मीन (Pisces)
धार्मिक और व्यस्त दिन। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा से मन को शांति मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 04
विशेष योग और व्रत
-
श्री दुर्गाष्टमी व्रत
-
अष्टमी तिथि कल सुबह 7:24 बजे तक
-
शुभ योग: कल सुबह 5:30 बजे तक
-
स्वाति नक्षत्र: आज रात 3:41 बजे तक