कानपुर देहात में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत संपन्न, जिलाधिकारी को सौंपा मांग सम्बन्धी ज्ञापन

उप्र के कानपुर देहात जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आयुष सिंह राजावत के नेतृत्व में किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याएं उठाईं।

कानपुर देहात में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत संपन्न, जिलाधिकारी को सौंपा मांग सम्बन्धी ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आयुष सिंह राजावत के नेतृत्व में किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याएं उठाईं।

पंचायत के बाद किसान नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बिजली, खाद और जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग भी उठाई गई है। यह पंचायत और प्रदर्शन माती स्थित जिला मुख्यालय पर हुआ है।