औरैया: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, यातायात नियमों के पालन पर दिया गया जोर
उप्र के औरैया जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी-2026 का मानस सभागार कलेक्ट्रेट ककोर में भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी-2026 का मानस सभागार कलेक्ट्रेट ककोर में भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, चश्मा व हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई एवं संगोष्ठी को संबोधित किया। एसपी अभिषेक भारती ने यातायात नियमों के पालन व सुरक्षित ड्राइविंग पर दिया जोर।
एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राएं व अधिकारी शामिल हुए।

Janmat News 
