Aaj Ka Rashifal 16 सितंबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 16 September 2025: आज का दिन 12 राशियों के लिए खास रहेगा। मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार का हाल। पढ़ें आज का राशिफल।

जनमत न्यूज़, राशिफल डेस्क: आज 16 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन ग्रहों की खास स्थिति लेकर आया है। मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा हैं। शुक्र कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध अपनी ही राशि कन्या में स्वग्रही हैं। मंगल तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर क्या असर होगा—
मेष राशि
आज पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत या पुराने व्यापार में बड़ी सफलता संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि
कुटुंब में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा। व्यापार बेहद शुभ रहेगा। शुभता के साथ धन आगमन होता रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
आप सौम्यता और शुभता के प्रतीक बनेंगे। समाज में मान-सम्मान और आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आपका कद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
कर्क राशि
खर्च अधिक होगा, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। हालांकि खर्च शुभ कार्यों में ही होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा। व्यापार की स्थिति भी अनुकूल रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
यात्रा लाभकारी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि
भाग्य साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। परिस्थितियां अब आपके पक्ष में हैं।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य और व्यापार शुभ रहेंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि
सामंजस्य और सहयोग बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन शुभ है।
उपाय: भगवान गणेश को प्रणाम करें।
मकर राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि डायबिटीज़ रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। प्रेम और संतान अच्छा। व्यापार भी शुभ।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों और संतान के लिए उत्तम समय है। मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
घरेलू सुख बढ़ेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: भगवान गणेश को प्रणाम करें।