औरैया: त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर है पुलिस, एसपी अभिषेक भारती ने किया पैदल गश्त
उप्र के औरैया जनपद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में एसपी अभिषेक भारती ने पैदल गश्त किया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में एसपी अभिषेक भारती ने पैदल गश्त किया। इस दौरान एसपी अभिषेक भारती ने बिधूना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मुख्य चौराहों व बाजारों का जायजा लिया।
संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। इस बीच लोगों से संवाद कर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।

Janmat News 
