हाथरस में एक बार फिर मिला कोडीन सिरप का जखीरा, प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कंप

उप्र के हाथरस जनपद के तहसीलदार सिकन्दराराऊ में एक बार फिर कोडीन सिरप का जखीरा मिला है। कोडीन सिरप का जखीरा सड़क किनारे पड़ा मिला।

हाथरस में एक बार फिर मिला कोडीन सिरप का जखीरा, प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के तहसीलदार सिकन्दराराऊ में एक बार फिर कोडीन सिरप का जखीरा मिला है। कोडीन सिरप का जखीरा सड़क किनारे पड़ा मिला।

कूड़े के ढेर में दिसंबर 2027 की एक्सपायरिंग डेट की सैकड़ों कोडीन सिरप पड़ी मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फौजी पड़ाव में सैकड़ों कोडीन सिरप पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा है। कचड़े के ढेर में पड़ी मिली कोडीन सिरप की जांच करने सिकंदराराऊ के तहसीलदार पहुंचे। मामला हाथरस सिकंदराराऊ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फौजी पड़ाव का है।