अयोध्या: कांग्रेस महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा ने किया रोजा इफ्तार का आयोजन, दिया भाईचारे व सौहार्द का संदेश
उप्र के अयोध्या जनपद के रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला महानगर अध्यक्ष नाजिस फातिमा के नेतृत्व मे किया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला महानगर अध्यक्ष नाजिस फातिमा के नेतृत्व मे किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शामिल होकर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। और देश मे अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी।
इस अवसर पर महिला महा नगर अध्यक्ष नाजिस फातिमा ने कहा कि रमज़ान का महीना हमें सब्र, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और इस तरह के कार्यक्रम आपसी भाई चारा प्रेम बढ़ता है।
नाजिस फातिमा ने सभी रोज़ेदारों को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह महीना हमें दूसरों की मदद करने और इंसानियत की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आगे भी इससे भव्य तरह से रोजे इफ्तार का आयोजन किया जायेगा।
फातिमा ने सभी को आगामी ईदुल फ़ित्र पर्व की बधाई शुभकामनायें दिया। इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व रोजदार सम्मिलित हुए।

Janmat News 
