16 अप्रैल हत्याकांड का खुलासा: महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

16 अप्रैल हत्याकांड का खुलासा: महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

लखीमपुर से लोकेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट —

लखीमपुर खीरी / जनमत न्यूज। जिले की कोतवाली मितौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 16 अप्रैल को हुई गोली मारकर हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की स्वाट टीम को भी जांच में शामिल किया गया।

पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न पहलुओं पर जांच की तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

इसके बाद तीनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले से जुड़े अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं।

मितौली पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है और मामले में अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।