प्रतापगढ़: 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

प्रतापगढ़: 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। वह मुंबई में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था और करीब डेढ़ माह पहले ही अपने घर लौटा था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मांधाता कोतवाली के एसओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को ही हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।