मुजफ्फरनगर: रेप आरोप में यू-टर्न, पीड़िता अब नहीं चाहती कार्रवाई; उठे बड़े सवाल
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक चर्चित मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कुछ समय/दिनों पहले एक युवती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक चर्चित मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कुछ समय/दिनों पहले एक युवती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी और रो-रोकर एक व्यक्ति, सूरज त्यागी, पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
अब वही पीड़िता कार्रवाई से पीछे हटती नजर आ रही है, जिससे पूरे मामले पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
▶️ पहले लगाए गंभीर आरोप, अब चुप्पी क्यों?
▶️ क्या किसी दबाव में है पीड़िता?
▶️ या दी गई तहरीर पर सवाल खड़े हो रहे हैं?
▶️ कहीं किसी समझौते या लालच, ब्लैकमेलिंग का तो मामला नहीं?
यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है। ऐसे में जरूरत है कि उच्च अधिकारी पूरे प्रकरण का निष्पक्ष संज्ञान लें, ताकि सच्चाई सामने आ सके और न्याय सुनिश्चित हो।


