स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे प्रतापगढ़, गौ संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर रानीगंज कैथवला से ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे प्रतापगढ़, गौ संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर रानीगंज कैथवला से ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया।

लालगंज, लीलापुर, रानीगंज अजगरा और मोहनगंज सहित कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, भक्तगणों और संत समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और गौ माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वामी जी ने यात्रा के दौरान लोगों से गौ संरक्षण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गाविष्ट गो-राष्ट्र धर्मयुद्ध यात्राका उद्देश्य समाज को जागरूक कर गौ रक्षा के प्रति जनआंदोलन खड़ा करना है।इसके बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग उठाई।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार गौ संरक्षण के बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर गौवंश की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूम रही गौमाता सरकार की नीतियों की हकीकत बयान कर रही हैं। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद संतों और समर्थकों ने भी गौ रक्षा को लेकर कठोर कानून बनाने की मांग की।