एटा: मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची महिला आयोग की चेयरमैन, गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान आज एटा जनपद के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान आज एटा जनपद के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मेडिकल कालेज के वार्डो का निरीक्षण किया और मरीजों का हाल चाल जाना है।
उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं परखी हैं साथ ही फरियादियों की जनसुनवाई भी की है। इस दौरान नवजात बच्चियों को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली किट वितरित की एवं छ माह के बच्चों का अन्नप्रासन करवाया।
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की है इस दौरान उन्होंने निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य महिला आयोग की चेयरमैन ने बताया कि यहां जो पिछले एक सप्ताह में बेटियों ने जन्म लिया है, उनको शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली किट वितरित की है व कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया है।
छ महीने के अन्न प्रासन कराया गया है ये आशा बहनों द्वारा लाते गए बच्चे थे। कुछ गोद भराई वाली महिलाएं थी जिनकी गोद भराई कराई गई है। बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। ये प्रचलित योजना है जिसका प्रचार प्रसार बहुत है। करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
सामूहिक विवाह योजना भी चलाई जा रही है जिससे की गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है सीधे कन्याओं को इसका लाभ पहुंच रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाएं संचालित है और इन योजनाओं का लोगों को लाभ पहुंच रहा है।
केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का ध्यान है।दोनों सरकारों का लक्ष्य है कि लड़किया पढ़ें लिखे और काबिल बने और समाज की मुख्य धारा से अपने आप को कनेक्ट करें।
हर गांव में स्वयं सहायता समूह स्थापित किए गए हैं जिनके माध्यम से महिलाएं सशक्त बन रही हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बलबीर सिंह, सीएमओ राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस चन्द्रा भी मौजूद रहे हैं।

Janmat News 
