मुज़फ्फरनगर: कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
मुज़फ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुज़फ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शातिर HS नंबर 54ए वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी को कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अमन मित्तल पुत्र सतेन्द्र मित्तल, निवासी 84 घेर काले सराय, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, थाना कोतवाली नगर को उसके मकान से नियमानुसार गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 19306/9/25, मुकदमा अपराध संख्या 111/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वारंट जारी था।
गिरफ्तार अभियुक्त को समय से न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

Janmat News 
