कन्नौज में चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख कीमत की 440 ग्राम ड्रग्स बरामद

उप्र के कन्नौज जनपद की सदर कोतवाली पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स (ANTF) लखनऊ की सयुंक्त कार्यवाही में चार जरायम तस्करों के पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है।

कन्नौज में चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 45  लाख कीमत की 440 ग्राम ड्रग्स बरामद
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद की सदर कोतवाली पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स (ANTF) लखनऊ की सयुंक्त कार्यवाही में चार जरायम तस्करों के पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चारो जरायम तस्कर उन्नाव से MDMA ड्रग्स लेकर हरदोई जा रहे थे। सदर कोतवाली पुलिस के साथ ANTF की टीम ने चारों को दबोच लिया।

चारो तस्करों के कब्जे से 45  लाख कीमत की करीब 440 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है। हरदोई के तस्करों ने पकड़े न जाने के लिये उन्नाव से वाया कन्नौज हरदोई जाने का रास्ता चुना था ।

ANTF व कोतवाली पुलिस की टीम अब जरायम माफियाओं का पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी है। तस्करो की गिरफ्तारी सदर कोतवाली क्षेत्र से हुई है।