अलीगढ़: अस्पताल में रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, मरीज की बच्ची के पैरों में से उतार रहा था पायजेब
उप्र के अलीगढ़ जनपद के जिला अस्पताल में एक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया। चोर अस्पताल में भर्ती मरीज की बच्ची के पैरों में से पायजेब उतार रहा था।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के जिला अस्पताल में एक चोर रंगे हाथों पकड़ा गया। चोर अस्पताल में भर्ती मरीज की बच्ची के पैरों में से पायजेब उतार रहा था।
रंगे हाथों पकड़े जाने पर चोर खुद का गला काटने की धमकी देने लगा। अस्पताल में चोर पकड़े जाने के हंगामे पर भीड़ एकत्रित हो गई। चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों की सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड और इलाका पुलिस पहुँच गई। पकड़े गए चोर को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना जनपद के बन्नादेवी थाना इलाके के मलखान सिंह जिला अस्पताल की है।

Janmat News 
