बलरामपुर: गैर इरादतन हत्या के 14 अभियुक्त गिरफ्तार, आला-ए-कत्ल बरामद

उप्र की बलरामपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मुकदमे से संबन्धित 14 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, लोहे का पल्टा व लाठी डण्डा आदि बरामद किया गया है।  

बलरामपुर: गैर इरादतन हत्या के 14 अभियुक्त गिरफ्तार, आला-ए-कत्ल बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र की बलरामपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मुकदमे से संबन्धित 14 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, लोहे का पल्टा व लाठी डण्डा आदि बरामद किया गया है।  

जानकारी के अनुसार दिनांक 28 अप्रैल की रात्रि मोहित पुत्र राजकिशोर निवासी चमरबोझिया तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि उसका भाई कमलेश पूर्व प्रधान नन्हेलाल के भतीजा रवि की शादी के बहूभोज कार्यक्रम मे खाना खाने गया था।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम (नाच गाने) में हुई कहा सुनी के दौरान विपक्षीगण द्वारा कमलेश पुत्र राजकिशोर (27) को पल्टा से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान हुई मृत्यु हो गई। इस सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 52/2026 धारा- 191(3),115(2),105,3(5) बीएनएस बनाम 15 नामजद व 05 अज्ञात व्यक्तियो के विरुध्द पंजीकृत किया गया। 

पंजीकृत मु.अ.सं. 0052/2026 धारा-  191(3),115(2),105,3(5) बीएनएस से संबन्धित 14 नामजद अभियुक्तो को मध्यनगरी रोड नन्हेलाल के आंटा चक्की के पास से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल टूटा हुआ, लोहे का पल्टा तथा लाठी डण्डा आदि बरामद कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।