मुजफ्फरनगर: घर में घुसकर महिला व बच्ची पर धारदार हथियारों से हमला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर कवाली में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मुजफ्फरनगर: घर में घुसकर महिला व बच्ची पर धारदार हथियारों से हमला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर कवाली में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक शराब के नशे में धारदार हथियार (फावड़ा, तलवार, कुल्हाड़ी) लेकर उसके घर में घुस आए और उसकी पुत्रवधू के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पुत्रवधू के सिर पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपियों ने उसकी छोटी बच्ची पर भी फावड़े से वार किया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और कई टांके लगाने पड़े। पीड़िता खुद भी हमले में घायल हुई है।

पीड़िता का कहना है कि सूचना देने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और उल्टा आरोपियों के पक्ष में कार्रवाई करते हुए उनके बेटों को ही पकड़ लिया। इस घटना से पीड़ित परिवार भय और दहशत में है।

पीड़िता ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी बताई जा रही है।