सीतापुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड, बच्चे की मौत; मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

खबर उप्र के सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र से है, जहाँ गोपालपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मीटर बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद एक घर में भीषण आग लग गई।

सीतापुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड, बच्चे की मौत; मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर उप्र के सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र से है, जहाँ गोपालपुर गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मीटर बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की झुलसकर मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। गोपालपुर निवासी कमलेश के घर में परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान मीटर बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की चपेट में आने से 11 वर्षीय कृष्णा पुत्र कमलेश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में 40 वर्षीय गौरी और 17 वर्षीय काजल गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Vo/घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह मीटर बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।