कांग्रेस नेता हसीब खान का पहला बहराइच दौरा, सालार मसूद गाजी की बारगाह में दी हाजिरी
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व उप्र कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान का पहला बहराइच दौरा संपन्न हुआ है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व उप्र कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान का पहला बहराइच दौरा संपन्न हुआ है।
उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) हसीब खान ने बहराइच पहुँच कर सैय्यद सालार मसूद गाजी र. अ. की बारगाह में हाजिरी दी और चादर पेश की।
इस दौरान बहराइच कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि फजल खान पूरी टीम के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ने दरगाह शरीफ मे हाजिरी दी और 2029 मे राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने की दुआ की ।




