एटा: दस वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक पर लगा आरोप; पुलिस कर रही तलाश
उप्र के एटा जनपद की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय किशोरी को खेलने के बहाने बहला-फुसला कर बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय किशोरी को खेलने के बहाने बहला-फुसला कर बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बदहवास किशोरी जब घर वापस लौटी तो मां के पूछने पर घटना बताई।
परिजनों ने कोतवाली देहात थाना पुलिस से शिकायत की है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। फील्ड यूनिट मौके पर पहुँची है। पुलिस ने बाजरे के खेत में, जो घटनास्थल है वहां पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए है और नमूने भी लिए है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। गांव के ही युवक कपिल पर दुष्कर्म का आरोप है।
किशोरी की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक भी मेरे गांव का रहने बाला है बेटी को बहला फुसला कर बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ गलत काम किया है।पुलिस को सूचना दी है।मेरी एक और दूसरी बेटी है उसने पूरी बात घर आकर बताई है।
मामले पर चौकी इंचार्ज अभिषेक वत्सल ने जानकारी देते हुए बताया है घटना रविवार प्रातः 8 बजे की है सूचना पर पुलिस गांव पहुंची आरोपी भी 15 ,सोलह वर्ष का बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है ।बाजरे के खेत में आरोपी द्वारा घटना कारित की गई है प्रकरण की जांच की जा रही है
मामले पर क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया 10 बर्ष की किशोरी के साथ गांव के ही 16 वर्षीय आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। लिखित शिकायत के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है।




