उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मंत्री संदीप सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
जनपद के जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्रा हाल में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह पहुंचे। जहां उन्होने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शासन द्वारा संचालित महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई।

एटा/जनमत। जनपद के जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्रा हाल में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह पहुंचे। जहां उन्होने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शासन द्वारा संचालित महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का बखान करते हुए उपलब्धियां गिनाई। एटा पहुंचे शिक्षा मंत्री का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री ने मौजूद आम जनमानस को मंच से संबोधित किया और उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्त्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताते हुए जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने समूह सखियों को सीसीएल लोन के चेक वितरित किए।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि एटा में हम लोग उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन, सुरक्षा की समर्पित और विकास को संपर्पित इस आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए जनता के बीच आए हैं।प्रदेश भर में हर जनपद तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जो विकास कार्य कराए गए है उन कार्यों को जनता के समक्ष रख सकें ये बदला हुआ उत्तर प्रदेश नया भारत का नया उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर को इस देश के सामने रखने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए कई कार्य किए गए हैं। जो विकास कार्य किए गए हैं उन कार्यों को बताने को लेकर ये कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
महाकुंभ के आयोजन पर बोलते हुए उन्होंने कहा महाकुंभ का आयोजन दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन हुआ है। जहां पर 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। ये आस्था ही नहीं उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यस्था है उसको भी सशक्त करने में सहायक हुआ है। आस्था को अर्थव्यवस्था से जोड़ने का कार्य उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है। देश के प्रधान मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ है। कोई बड़ी घटना नहीं हुईं। चोरी, लूट छिनैती जैसी एक भी घटना सामने नहीं आई है। उत्तर प्रदेश को एक सुरक्षित राज्य बनाकर देश के समाने खड़ा करने का काम किया है।
रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को आंकड़ों पर बात करनी चाहिए वर्ष 2017 से पहले बेरोजगारी के आंकड़े क्या थे आज बेरोजगारी को तीन प्रतिशत पर लाकर खड़ा किया है। उत्तर प्रदेश असीम क्षमताओं का प्रदेश है। युवाओं के लिए कौशल विकास के माध्यम और शिक्षा के माध्यम से तमाम कार्य किए गए है। करीब आठ लाख नौकरियां युवाओं को विभिन्न विभाग में दी गई हैं। बेसिक शिक्षा के मामले पर उन्होंने बताया कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था डायट पर है काबिल शिक्षकों की तैनाती की गई है शिक्षा के मामले में काफी कार्य किए गए हैं।
REPORTED BY - NAND KUMAR
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR